Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

विरोध करने पर बदमाशों ने पीट-पीटकर तोड़े हाथ-पैर, एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 02-02-2025
74 (10)

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हुई हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। कोचिंग जाते समय एक लड़की को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटने के बाद मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। छात्रा का गंभीर हालत में इलाज जारी है और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना 29 जनवरी की है, जब लड़की अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में रोका और अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। जब छात्रा ने विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में छात्रा का सिर फट गया, हाथ और पैर टूट गए, और वह बेहोश हो गई। बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए, लेकिन कुछ समय बाद लड़की की नानी को इस बारे में जानकारी मिली। लड़की की नानी ने उसे मनिहारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लड़की इंटर की छात्रा है और वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। लड़की की इच्छा थी कि वह आगे की पढ़ाई जारी रखे, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: शिक्षक संघ ने शिक्षकों के साथ बढ़ती अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई कि की मांग
Next: गाजीपुर में बाइक हादसे में हलवाई की मौत, शादी के 10 दिन बाद उजड़ा सुहाग

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.