Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय कार्यक्रम पर बैठक आयोजित

विशेष संवाददाता 09-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
985

जमानिया। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 100 दिन के विशेष कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर सिंह ने की।

डॉ. सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करें और उन्हें आवश्यक जांच और उपचार के लिए प्रेरित करें। साथ ही, उन्होंने मरीजों की दवा नियमित रूप से सुनिश्चित करने और टीबी से संबंधित जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। डॉ. गुलाब शंकर सिंह ने कहा कि 100 दिन के इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में टीबी के मामलों को नियंत्रित करना और इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए समुदाय के सहयोग की भी अपील की। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अभियान के लक्ष्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीसीपीएम एकलाक अहमद सहित आशा कार्यकर्ता सरोज देवी, माया, नीलम, अर्चना देवी, मिथिलेश, गुंजा देवी, पूनम‚ जयमाला आदि उपस्थित रहीं। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: रामलीला मैदान में लगी “नेकी की दीवार”, जरूरतमंदों को मिला सहयोग
Next: Video इस गांव में फर्जी पट्टा कराने का ग्रामीण ने शपथ पत्र के साथ लगाया आरोप

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.