Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रामलीला मैदान में लगी “नेकी की दीवार”, जरूरतमंदों को मिला सहयोग

विशेष संवाददाता 09-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
98

जमानिया। नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में तीन दिवसीय “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें गरीब असहाय लोगों को निशुल्क कपड़े उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण तिवारी और विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राम नारायण वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सीओ राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। “नेकी की दीवार” एक ऐसा मंच है, जहां से जरूरतमंदों को सम्मानजनक तरीके से सहायता प्राप्त होती है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के इस मौसम में गरीबों के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और युवाओं से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में समाजसेवियों और युवाओं ने अपनी सहभागिता दिखाई। क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि “नेकी की दीवार” के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता के लिए वस्त्र, जूते-चप्पल और अन्य जरूरी सामान दान कर सकता है। उन्होंने असहाय लोगों से अपील की कि वे नेकी की दीवार में आकर अपनी जरूरत के सामान ले सकते है। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मौर्या‚ ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह गोलू, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विराज सिंह, बलवीर सिंह‚ नारायण दास‚ अरुण सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: कल गुरु रहे सम्भावना कला मंच के पूर्व संयोजक डाॅ. राज कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर “संभावनाएँ – 2025
Next: टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय कार्यक्रम पर बैठक आयोजित

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.