Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मैजिक चालक से बदमाशों ने लूटा पच्चीस हजार

विशेष संवाददाता 04-05-2024
IMG-20240504-WA0111.jpg

गाजीपुर। टाटा मैजिक पर लदे सामान को उतारकर खाली गाड़ी लेकर आ रहे युवक को शराब के नशे में धुत बदमाशों ने मारपीट कर घायल करने के बाद उसके पास मौजूद 25 हजार रुपयों को छीन लिया और मौके से फरार हो गये।
वही इसकी जानकारी होने के बाद सुहवल थाना पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर थाने आई। जहां उससे पूछताछ करने के बाद मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व कुुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वही शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाईदास पुरा उर्फ मारकीनगंज मुहल्ला निवासी पीड़ित अजय कुशवाहा के अनुसार वह शुक्रवार को अपनी मैजिक में भाड़े पर सामान लादकर उसे ढढ़नी ले गया था। वहां से वह सामान उतारकर खाली गाड़ी लेकर सुहवल-रमवल मार्ग से आ रहा था। इस दौरान सुहवल बाजार के समीप स्थित शराब के ठेके के पास अकारण ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उसे मारने-पीटने के बाद उसके पास मौजूद 25 हजार रुपयों को लूट लिया और फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद उसने अगल-बगल गांव के रहने वाले अपने कुछ परिचित लोगों को मौके पर बुलाया। उन लोगों ने घटना में शामिल एक युवक की पहचान की। लोगों ने उसकी पहचान नितिश यादव पुत्र कूबर यादव निवासी सुहवल के रुप में की। अन्य चार बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। बदमाशों के अपाचे बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर भी वादी ने पुलिस को बताया। तहरीर के आधा पर पुलिस ने भादंवि की धारा 147, 323, 504, 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ सुहवल राजेश कुमार
ने बताया कि  सहयोगी पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर मैंने घटना की जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया। ऐसी स्थिति में वादी की तहरीर के आधार पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।

Post navigation

Previous: क्रिकेट के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
Next: क्षत्रिय महापुरुषों का अपमान बंद करे सपाई – राजकुमार सिंह

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.