Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

क्षत्रिय महापुरुषों का अपमान बंद करे सपाई – राजकुमार सिंह

ब्यूरो 05-05-2024
IMG-20240505-WA0006.jpg

गाजीपुर । मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के मनबढ़ अराजक कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप के मूर्ति का अपमान एवं अनादर करने पर देशभर के क्षत्रियों में आक्रोश व्याप्त है। क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के रोड शो के बाद दर्जनों सपाई सदर तहसील स्थित भारतीय इतिहास के अमर नायक महाराणा प्रताप के विशालकाय मूर्ति पर चढ़ गए। सपा के गुंडों ने न केवल महाराणा के मूर्ति पर पैर रखा बल्कि उनके विश्वविख्यात भाले में समाजवादी पार्टी का झंडा टांग दिया। सैकडों की संख्या में महाराणा की मूर्ति के पास पहुचे सपाइयों ने क्षत्रिय समुदाय के भावनाओं को आहत किया है। देश के सभी महापुरुष हमारे गौरवशाली इतिहास के अमूल्य धरोहर है जिन्हें हर वर्ग जाति धर्म और संप्रदाय के लोगों को सम्मान देना चाहिए। महाराणा के इस सार्वजनिक अपमान के विरोध में क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए सभी गुंडों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करती है। इन सपाई अराजक तत्वों को सबक सिखाने के लिए क्षत्रिय समाज जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव के पुतले को अपमानित कर फूंकने का काम करेगा। राजकुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक रूप से हासिये पर जा रही समाजवादी पार्टी इस प्रकार के समाज विरोधी कार्यों से खुद को चुनाव जीतने का ख्याब देख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कुकृत्य पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए।

Post navigation

Previous: मैजिक चालक से बदमाशों ने लूटा पच्चीस हजार
Next: जमानियां वेलफेयर फाउडेशन बीसी हाउस के तत्वाधान में होली ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.