Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

हत्या में संलिप्त तीन आरोपीयो को गड़ासे के साथ  पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 27-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240227-WA0104.jpg

गाजीपुर। बीते 25 फरवरी को दबंगई से अजीज आकर रिश्ते में लगने वाले चाचा का अपने रिश्तेदार व एक अन्य के साथ मिलकर भतीजा ने गड़ासे से वार कर हत्या कर दिया था, आज हत्या के मामले में आलाकत्ल के साथ पुलिस ने 3 आरोपियों को महराजगंज के पास से गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर किया है।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली इलाके में 25 फरवरी को बकराबाद के गांव के पास गेंहू के खेत मे शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर खुद एसपी ओमवीर सिंह मय फोर्स के साथ गए। जहां घटना का जायजा लिया था और हत्या के खुलासे के मातहतों को निर्देश दिये थे। एसपी ने बताया की हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है ।अभियुक्त और मृतक एक-दूसरे को जानते थे और मृतक दबंग किस्म का व्यक्ति था साथ ही शराब का भी आदी था।शराब पीकर मृतक मुहल्ले के लोगों के साथ मारपीट करता था इससे आजिज आकर राहुल नाम के व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।हत्याकांड में प्रयुक्त आलाकत्ल और मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है ।
पकड़े गए आरोपियों में राहुल कुमार पुत्र अवधेश राम निवासी रजागंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, सुनील कुमार पुत्र सुदामा राम निवासी बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर और अम्बिका उर्फ बोस बिन्द पुत्र राम किशुन बिन्द निवासी बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया ।

बता दें कि 25 फरवरी को पुलिस ने इस हत्याकांड से सबंधित एक प्रेसनोट जारी किया था जिसमें हत्या की वजह गोली मारा जाना बताया गया था पर आज पुलिस ने बताया कि हत्या गड़ासे से की गयी थी।

Post navigation

Previous: ज्ञान में जिज्ञासा की जरूरत होती हैं; जानने की प्रक्रिया ही ज्ञान हैं: श्री श्रीधर पराड़कर
Next: कई वर्षो से गांजा तस्करी कर रहे पिता-पुत्र को 26 किलो‌ गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा

संबंधित खबरें

IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260809-WA0025(1)
  • अपराध

नोनहरा पुलिस ने 2.970 किलो गांजा व तमंचे के साथ दो आरोपियों को दबोचा

संतोष शर्मा 09-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0028
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत एक्सईएन का जोरदार स्वागत, बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260810-WA0059
  • खबर ⁄ समाचार

एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर किया जागरूक

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.