Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन ने शुरू किया कवायद

ब्यूरो 08-08-2021
IMG-20210808-WA0153

जमानियां। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेनों को जर्किंग से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। ताकि यात्री सुरक्षित यात्रा कर सके। इसके लिए रविवार को रेलवे प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा गच्चा पैकिंग (थ्रू पैकिंग) की गई।

पी (वे) के सीनियर सेक्शन इंजिनियर लल्लन राम ने बताया कि पिलर संख्या 709⁄34 से आगे डाउन मेन लाइन पर गच्चा पैकिंग का कार्य कराया गया है। इसके तहत पटरियों की दूरी सहित उसकी ऊंचाई को देखा जाता है। ताकि ट्रेनों परिचालन के समय ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को अधिक झटका न लगे और यात्री को सुखद अनुभव हो सके। इसके साथ ही ट्रेन पटरियों को पकड़ कर चल सके। बताया कि पटरियों को समय समय पर देखा जाता है ताकि किसी भी प्रकार की घटना से पूर्व ही पटरियों में कर्मियों को दूर किया जा सके। इस कार्य के दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं रही और न ही यातायात को ही बाधित किया गया है। ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति को बढ़ाया गया है और पटरी अधिक ऊपर नीचे होने की वजह से हादसा न हो जिस कारण से पटरियों को बराबर किया जा रहा है। जिस स्थान से कार्य शुरू किया गया है। वहा पर पटरी घुमावदार है। इस कारण से यह और भी जरूरी हो जाता है कि पटरी मानक के अनुरूप रहे।

Post navigation

Previous: लाखों के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
Next: जमानिया क्रिकेट क्लब के खिलाडियों ने मनाया जश्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.