Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

लाखों के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ

ब्यूरो 08-08-2021
IMG-20210808-WA0143

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गांव में रविवार की सुबह करीब 3 बजे चोरों ने लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित सूर्यबली सिंह ने बताया कि शाम खाना खाने के बाद सभी परिवार के सदस्य सोने चले गये। देर रात घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हो गये। जिसके बाद कमरे में रखा गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ कर चोरी करने लगे। इस दौरान उनकी पुत्रवधु रीमा शौच के लिए जगी और कमरे का दरवाजा खुला देख उस ओर बढ़ गई। जहां अंधेरे के आड़ में छूपे चोर ने उसके पेट पर ज़ोरदार हमला किया। जिससे वह अचेत हो कर फर्स पर गिर गई। चोर आराम से चोरी कर घर का मुख्य दरवाजा खोल कर बाहर निकल गये। वही बेखाैफ चोरों ने दरवाजे के बाद ही अलमारी से चुरा कर लाये आभूषणों के बैग को खंघाला और बैग फेंक कर उसमें का आभूषण ले कर चलते बने। महिला को जब होश आया तो उसने परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना कोतवाली में दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि घर से दो अंगुठी‚ पांच पायल‚ नथिया‚ मनटिका आदि आभुषण चोरी हुई है। जिसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चोर जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से महिला घायल
Next: रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन ने शुरू किया कवायद

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.