Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

युवक की संदिग्ध मौत, दो पर हत्या का मामला दर्ज

ब्यूरो 29-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढी गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। नहर पुलिया के पास कंपोजिट शराब की दुकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मिले शव की पहचान परसडीहा गांव निवासी विनोद बिंद के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परसडीहा निवासी रमेश कुमार बिंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 मई की शाम उनके घर शिव चर्चा कार्यक्रम के दौरान भंडारा चल रहा था। रात करीब 9 बजे उनका भाई विनोद भोजन करने बैठा ही था कि गांव का एक युवक उसे बुलाकर बाहर ले गया। बाहर पहले से जलालपुर गांव (थाना कन्दवा) निवासी एक अन्य युवक मौजूद था। इसके बाद विनोद का कुछ पता नहीं चला। रमेश को 29 मई की सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि देवढ़ी नहर पुलिया के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने शव की पहचान अपने भाई विनोद के रूप में की। शव के पास से विवेक सिंह की टूटी हुई घड़ी और कुछ खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। रमेश ने बताया कि विनोद के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें संदेह है कि उन्हीं दोनों युवकों ने मिलकर विनोद की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रमेश की तहरीर के आधार पर परसडीहा, चंदौली निवासी शिवशंकर और जलालपुर, चंदौली निवासी विवेक सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने जानकारी दी कि पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post navigation

Previous: ✨ 무려 99% 환급률과 최대 1000배 배율의 행운을 자랑하는 플링코 도박으로 눈부신 낙하을 언제 어디서나 즐겨보세요!
Next: पी.जी. कॉलेज में चार नकलची रस्टीकेट बीएड और बीबीए परीक्षाओं में पकड़े गए

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.