Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

यदुपति नर्सिंग कॉलेज का इंटरनेशनल यूथ-डे पर शपथ ग्रहण समारोह

विशेष संवाददाता 12-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2

जमानिया। क्षेत्र के करमहरी देवैथा गांव स्थित यदुपति नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रविवार को इंटरनेशनल यूथ- डे के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र–छात्राओं ने नर्सिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का पालन करने और निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप चौरसिया विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत पांडेय ने किया। जिसके बाद स्वागत नृत्य, प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं ने नर्सिंग और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक नाटकों का मंचन किया। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग का पेशा समाज के लिए सेवा और समर्पण का प्रतीक है। प्रत्येक नर्स अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत पांडेय ने कहा कि नर्सिंग न केवल एक पेशा है बल्कि यह मानवीयता और सेवा का पर्याय है। हर नर्स को अपने काम में संवेदनशीलता और ईमानदारी बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो समाज में स्वास्थ्य और कल्याण की नींव रखता है। हमें अपने कार्यों में अनुशासन और सेवा भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए। जिसके बाद नर्सिंग कि छात्राओं ने चिकित्सा सेवा निभाने के लिए हाथ में मोमबत्ती लेकर शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ अनूप सिंह द्वारा रचित महा कुंभ 2025 पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा प्राचार्य संजय पाल की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह, डॉ पंकज चौधरी, डॉ. ईश्वरचंद, डॉ अखिलेश, अंजली कुशवाहा, अनामिका यादव, राजेश मिश्रा, अजय, रूपा, निखिल, अंकिता सिंह, मेरियन आदित्य, नीतू आदि मौजूद रहे। संचालन सलोनी यादव तथा प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

Post navigation

Previous: सिद्धार्थ को मिला प्रदेश का सर्वोच युवा सम्मान
Next: बिकानेर एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे बाधित रहा रेल यातायात

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.