Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बिकानेर एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे बाधित रहा रेल यातायात

विशेष संवाददाता 12-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। दानापुर रेल मण्डल के स्थानीय रेलवे स्टेशन व बहोरा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह करीब 7.57 बजे 15634 अप बिकानेर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण अप रेलवे लाइन पर लगभग पांच घंटे 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार गुहाटी से बिकानेर जा रही 15634 अप बिकानेर एक्सप्रेस जमानियाँ रेलवे स्टेशन पार करते ही बहोरा स्टेशन से पहले ग्राम इलायचीपुर पुलियां के आगे इंजन फेल हो गया। जिससे अप लाइन ब्लाक हो गया। करीब एक घंटे बाद इलेक्ट्रिक इंजन आया लेकिन सफलता नहीं मिली तो डीजल इंजन लाया गया, तब 13.20 मिनट पर ट्रेन अपने गन्तव्य के लिए रवान हुई। करीब पाँच घंटा 20 मिनट यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इंजन फेल होने के कारण जमानियां में 63229 वाराणसी पैसेंजर, दरौली में विभूति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दिलदारनगर में वंदे भारत, 15733 फरक्का एक्सप्रेस चौसा तथा 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भदौरा में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को पेयजल सहित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में आन डयूटी स्टेशन मास्टर राकेश पटेल ने बताया कि इंजन फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया था। दोपहर 13.20 बजे के करीब यातायात चालू हो पाया।

Post navigation

Previous: यदुपति नर्सिंग कॉलेज का इंटरनेशनल यूथ-डे पर शपथ ग्रहण समारोह
Next: गाजीपुर : डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र कुमार यादव बने अध्यक्ष

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.