Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

ताड़ीघाट रजवाहा के ओवरफ्लो से फसलें जलमग्न, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

विशेष संवाददाता 15-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2

जमानिया। ताड़ीघाट रजवाहा के ओवरफ्लो होने से डेढ़गावां गांव में किसानों की 50 बीघे से अधिक फसल जलमग्न हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से हुए इस नुकसान को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने चार सदस्यीय अवर अभियंताओं की एक टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

निर्देश के तहत अवर अभियंताओं की टीम शनिवार को डेढ़गावां गांव पहुंची और ताड़ीघाट रजवाहा के दोनों ओर पैदल चलकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने अपनी मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए रजवाहा की पटरियों और भीटे की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि रजवाहा में अनावश्यक रूप से पानी छोड़े जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने विभाग से मांग की कि पानी की निकासी को नियंत्रित किया जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। निरीक्षण टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही उनकी सभी मांगों पर विचार कर समाधान किया जाएगा। रजवाहा के ओवरफ्लो होने से राजभर बस्ती और पीएचसी परिसर में भी पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता आर.एन. कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, शिशुपाल, रविकांत, अक्षय राय, दुर्गेश, हरिपाल राय, गिरजा, लल्लन यादव, सूरज राजभर, शिव प्रकाश राय, आलोक यादव, राजेश, ओम नारायण, संजीव राय सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न
Next: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

संबंधित खबरें

65
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0145
  • समस्या

मस्जिद तक जाने में हो रही परेशानी — ग्रामीणों ने किया प्रतीकात्मक विरोध

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
IMG-20250508-WA0004.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • समस्या

भैदपुर में ट्रांसफार्मर में धमाका, 60 से अधिक परिवार अंधेरे में

ब्यूरो 08-05-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.