Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मलसा चट्टी स्थित यूबीआई मिनी बैंक में चोरी, एक लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
47 (2)
जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलसा चट्टी पर स्थित यूबीआई के मिनी बैंक (सहज जनसेवा केंद्र) में सोमवार की देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसकर एलसीडी, टैबलेट, डीबीआर, सीसीटीवी कैमरे, फिंगर प्रिंटर, राउटर और चार हजार नकद समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया।
मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मिनी बैंक के संचालक अबूलैस अहमद को सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पीड़ित अबूलैस अहमद चितावनपट्टी के निवासी और पूर्व सैनिक हैं। वे पिछले एक वर्ष से सहज जनसेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी का संचालन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रोज की तरह सोमवार देर शाम बैंक का ताला लगाकर घर लौटे थे। चोरों ने छत के सहारे मकान में पीछे से घुसकर चैनल का ताला तोड़ा और चोरी को अंजाम दिया। अबूलैस अहमद ने बताया कि इस घटना से उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस चोरी का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post navigation

Previous: सोलह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
Next: जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से शातिर को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.