Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया क्षेत्र के भैदपुर में एक महिला पर हमला कर मारपीट, करने और जान से मारने की धमकी

ब्यूरो 03-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में एक महिला पर हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता इन्दू देवी ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने गांव के ही एक दंपत्ति को नामजद किया है और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपनी तहरीर में इन्दू देवी ने बताया कि 02 मई, 2025 को सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने घर के हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं, तभी एक दंपत्ति ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता इन्दू देवी थाने पहुंची और प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद दंपत्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

Post navigation

Previous: तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण, समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सर्वाधिक 48 मामले आए
Next: क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युक्ति को  बहला- फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.