Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला की मौत, तीन घायल

ब्यूरो 23-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250423-WA0009.jpg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों में से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुअरा निवासी इमरान (40) अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनके साथ अकालिक खान (35), नाजरीन बेगम (38) और अफसरी बेगम (65) सवार थीं। जैसे ही उनकी कार नई बाजार मोड़ के समीप पहुंची, अचानक वह अनियंत्रित हो गई और पुलिया के बगल से सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल अफसरी बेगम और नाजरीन बेगम समेत सभी घायलों को तत्काल दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान अफसरी बेगम ने दम तोड़ दिया। वहीं, नाजरीन बेगम का पैर टूट गया है और उनका इलाज जारी है। अन्य दो घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इस हृदयविदारक दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और अफसरी बेगम के शव को घर ले गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार बहुअरा से प्रयागराज जा रही थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन लोग घायल हैं और एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Post navigation

Previous: कश्मीर आतंकी हमले के खिलाफ जमानियां में उमड़ा जनसैलाब, फूंका आतंकियों का पुतला
Next: हाई वोल्टेज तार टूटने से खेत में लगी आग, किसान की फसल राख

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.