Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

वीकेंड लॉकडाउन का नहीं दिख रहा असर

विशेष संवाददाता 18-07-2021
4141

जमानिया। वीकेंड लॉकडाउन में नियमों को ताक पर रखकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान खुल रही है और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जिससे संक्रमण के पैर पसारने का पूरा आसार दिखाई दे रहा है। इतना ही नहींं कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

दुकानदार हो या ग्राहक कोविड के नियमों का पालन कोई नहीं कर रहा है। चेहरे से मास्क गायब है और सोशल डिस्टेंसिंग मानों भूल चुके है। सरकार की ओर से जारी वीकेंड लॉकडाउन के आदेश का भी पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को कोतवाली के सामने‚ तहसील मुख्यालय गेट के पास सहित विकास खंड तिराहे सहित लबे राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के किनारे दुकानें सजी रही और लोग खरीदारी करते रहे। तो दूर दराज के गांव में सरकारी फरमान का कितना असर होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी इसी रास्ते से आते जाते दिखाई दिये लेकिन किसी ने भी इन दुकानदारों को टोकना तक उचित नहीं समझा। लगातार सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन आम लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी कि लापरवाही बरत रहे है। जिससे संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। खास बात यह है कि सब कुछ देखते हुए आखिर किसके इशारे पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। प्रशासनिक की चुप्पी विद्वतजनों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post navigation

Previous: अभियान चला कर हटाया जाएगा अतिक्रमण
Next: मिट्टी की जांच कर लगेगी पानी टंकी

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.