Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत आधा दर्जन लोग जख्मी

विशेष संवाददाता 30-09-2024
IMG-20240930-WA0259.jpg

गाजीपुर । सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 साल के मासूम समेत कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
बताया गया कि आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र के महुली कबूतरा गांव निवासी 22 वर्षीय नसीम पुत्र सलीम के बहन की शादी सैदपुर के कटघरा गांव में हुई है। नसीम अपनी 42 वर्षीया अम्मी आयशा व बहन के 3 साल के पुत्र यूसुफ पुत्र कासिम व भाई 32 वर्षीय शाह आलम पुत्र मुस्तकीम के साथ बाइक से अपनी बहन के घर कटघरा जा रहा था। वह बड़ागांव में पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में जहां नसीम की मौत हो गई, वहीं उसके साथ के बाकी अन्य सभी के साथ ही गुड्डू शर्मा व उनकी पत्नी 50 वर्षीया कंचन देवी निवासी बरहट बरौली शादियाबाद भी घायल हो गए। वहीं उस समय वहां से पैदल गुजर रहा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को मिर्जापुर पीएचसी भेजा, वहीं दो मृतकों को सैदपुर सीएचसी भेजा गया। वहीं नसीम व एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को तत्काल जिला मुख्यालय भेंज दिया।
घटना की जानकारी पर तहसीलदार देवेंद्र यादव व नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय सीएचसी सैदपुर पहुंचे और जानकारी ली। घटना की सूचना पर नसीम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। बाद में दुर्घटना में दूसरे मृतक की भी शिनाख्त हो गयी है। वह गुड्डू शर्मा की बाइक पर मौजूद उनका चचेरे भाई दिनेश शर्मा पुत्र स्व. महेंद्र शर्मा निवासी बरौली सुल्तानसिंह शादियाबाद गाज़ीपुर रहा। उसकी शिनाख्त उसके चचेरे भाई सूरज शर्मा ने की।

Post navigation

Previous: तस्करों की मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति हुई कुर्क
Next: आगामी त्योहारों को लेकर गाजीपुर    प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने की बैठक

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.