Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकराई, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु घायल

विशेष संवाददाता 23-02-2025
014 (14)

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो में सवार सभी यात्री महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु थे।

हादसे में पांच महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद बोलेरो चालक सुरेश कुमार मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान बलिया जनपद के गड़वार और हलधर थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
Next: विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने कार में मारी टक्कर, छह लोग घायल

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.