Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस ने हेरोइन तस्करी में लिप्त संगठित गिरोह पर कसा शिकंजा

विशेष संवाददाता 27-02-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित असामाजिक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की शाम बड़ी कार्रवाई की है। जिससे आपराधिक किस्म के लोगों में भय व्याप्त है।

प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह के अनुसार, थाना जमानिया के अभिलेखों और क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान यह पुष्टि हुई कि नरसिंहपुर निवासी प्यारे चौधरी के नेतृत्व में एक गिरोह लंबे समय से हेरोइन तस्करी में संलिप्त था। इस गिरोह का सदस्य अशोक कुमार, निवासी बिहिया, भोजपुर (बिहार) भी अवैध कारोबार में लिप्त पाया गया। 20 नवंबर 2024 को थाना जमानिया पुलिस टीम ने 915 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरोह के सरगना प्यारे चौधरी और उसके साथी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना जमानिया में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र 7 दिसंबर 2024 को न्यायालय में दाखिल किया गया। इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के कारण स्थानीय जनता में भय और आक्रोश व्याप्त था। गिरोह का प्रभाव इतना था कि आम लोग इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने से भी डरते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की। गिरोह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी को गैंग चार्ट अनुमोदनार्थ भेजा गया था, जिसे जिलाधिकारी महोदय ने 21 फरवरी को अनुमोदित कर दिया। इसके तहत गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगातार नकेल कसने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Post navigation

Previous: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता: गाजीपुर और वाराणसी सेमीफाइनल में
Next: “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 4 वर्ष की सजा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.