Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर: मुस्लिम समुदाय ने निकाला होली का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम

विशेष संवाददाता 15-03-2025
05685

गाजीपुर। देशभर में जहां होली और जुमे की नमाज को लेकर चर्चा हो रही थी, वहीं गाजीपुर की ग्रामसभा नोनहरा में मुस्लिम समुदाय ने होली का जुलूस निकालकर गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को बरकरार रखा। यह परंपरा करीब तीन दशक से चली आ रही है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को ग्राम प्रधान अयातुल्लाह राइनी और श्रीकांत उपाध्याय घोड़े पर सवार होकर चौक बाजार से जुलूस निकाले। इस जुलूस में हाथी, घोड़ा, ऊंट और गाना-बाजा के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें दोनों समुदायों के लोग मौजूद थे। जगह-जगह बारात का भव्य स्वागत हुआ। जुलूस नोनहरा थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अगुआई में पुलिसकर्मियों ने बारात का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अयातुल्लाह राइनी ने बताया कि यह जुलूस पिछले 30 वर्षों से निकाला जा रहा है, जिसका नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से बदरुल इस्लाम, लक्ष्मण, मुन्ना कमलापुरी, मदमोद कमलापुरी, जितेंद्र कुशवाहा, शुबरती राइनी, शाफुल्ला खान, अबरार अहमद, मुख्तार राइनी, नेहाल जावेद, लुकमान अली, गुफरान, शमीम, राकेश गुप्ता, बेचू गुप्ता, बीरा, राम विलाश, सुरेंद्र यादव, रामचीज यादव, सोनू, पन्नू, बेचू, लाल बाबू, शमशाद, इरशाद मास्टर सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
Next: राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार नर्वेश सिंह यादव की मौके पर मौत

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.