
खानपुर। थाना खानपुर पुलिस ने 17 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 182/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक सुधीर कुमार मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार (22) पुत्र राजू कुमार, निवासी ग्राम पारा ननपरा, थाना योगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर को शादी-भादी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सहित थाना खानपुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।




