Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित शातिर चोर लल्लू सिंह गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2025-06-07 at 2.14.05 PM

जंगीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कुख्यात वांछित अभियुक्त लल्लू सिंह उर्फ विमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चार चक्का रिंग और टायर बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी के निर्देशन में, उप निरीक्षक शिव प्रकाश पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान उसरगाँव थाना क्षेत्र से अभियुक्त को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लू सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम मनिहारी, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/25, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, लल्लू सिंह का आपराधिक इतिहास गंभीर है, जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी और हत्या जैसे कई संगीन अपराध शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया चार चक्का वाहन का रिंग एवं टायर बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। जंगीपुर पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर आमजन में सकारात्मक संदेश गया है।

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार
Next: तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.