Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो महिला तस्करों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं बिहार की रहने वाली हैं और अवैध शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थीं। पुलिस ने गुरुवार कि शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि हमराहियों कांस्टेबल नीरज अनुरागी, महिला आरक्षी पूनम व चालक आलोक तिवारी के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो महिलाएं अवैध शराब लेकर बड़ेसर नहर के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिलाओं को दबोच लिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम ममता कुमारी और कांती देवी बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 02 बोतल ब्लेंडर प्राइड (375ML प्रत्येक)‚ 25 शीशी आफ्टर डार्क ब्लू विस्की (180ML प्रत्येक)‚ 48 पाउच 8PM स्पेशल शराब (180ML प्रत्येक)‚ 24 कैन किंगफिशर स्ट्रांग बियर (500ML प्रत्येक) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे यह शराब बिहार ले जाकर बेचती हैं और इसी से अपना गुजर-बसर करती हैं। पूछे जाने पर वे शराब रखने या ले जाने का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकीं।  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मता कुमारी निवासी- बिंद गांवा, थाना बड़हरा, जिला भोजपुर, बिहार और कांती देवी निवासी- छोटकी सासाराव, थाना उदवंत नगर, भोजपुर, बिहार को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकडा गया है। गिरफ्तार महिलाओं को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है। जांच की जा रही ह। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम के प्रयासों को मजबूती मिली है।

Post navigation

Previous: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जमानियां ब्लॉक में आयोजित हुआ किसान जागरूकता कार्यक्रम
Next: जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित शातिर चोर लल्लू सिंह गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.