Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सेनानी बाल्मिकी सिंह का निधन दी गई श्रद्धाजंलि                    

विशेष संवाददाता 26-04-2024
IMG-20240425-WA0091.jpg

गाजीपुर। साल 1957 मे भारतीय जनसंघ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के साथ अन्य तमाम आंदोलनों में नेतृत्व कर्ता की भूमिका निभाने वाले, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही सेनानी बाल्मिकी सिंह का आज सुबह करीब 5:30 बजे 85 वर्ष की अवस्था में गाजीपुर जिला चिकित्सालय में निधन हो गया.
बताते चलें कि 01 जूलाई 1939 को बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा मे जन्मे बाल्मिकी सिंह राजकीय सिटी इंटर कालेज मे अध्ययन के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति मे आए थें. जहां उन्‍होंने आपात काल से लगायत रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनों मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया. इसके साथ ही 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने वाले नेता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी में भारी शोक व्याप्त है.
बाल्मिकी सिंह के पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्र नाथ सिंह(लल्लन सिंह) के आलावा एक पुत्री पुष्पा सिंह है. सचिन्द्र नाथ सिंह उर्फ लल्लन सिंह ग्राम प्रधान भी है. कनिष्ठ पुत्र सचिन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि कल शुक्रवार को पुर्वाहृन में गाजीपुर श्मशानघाट पर होगी. बाल्मिकी सिंह विगत पांच दिन से गाजीपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती थे. शरीर से अत्यंत दुर्बल होने के साथ ही उनको बोलने तथा भोजन ग्रहण करने में परेशानी थी. जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी ।

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Next: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 184 बच्चों का हुआ चयन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.