Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 184 बच्चों का हुआ चयन

विशेष संवाददाता 26-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240425-WA0092.jpg

गाजीपुर। बेहतर शिक्षा के बलबूते बेसिक शिक्षा विभाग के 184 बच्चों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। चयनित बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद छात्रों के मनोबल बढ़ाने के साथ शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखे।
बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। जिसके तहत बेसिक स्कूलों के होनहार छात्रों को नामांकित कर परीक्षा कराई जाती है। इस बार परिणाम आने के बाद जनपद 184 बच्चों का चयन हुआ है जिसमे देवकली ब्लॉक मे कम्पोजिट विद्यालय  रामपुर मांझा से चन्दन यादव,कम्पोजिट विद्यालय  राजापुर से आयुषी यादव,मीनू कुमारी उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदगंज,कम्पोजिट बरहपुर श्रेया मौर्य का चयन हुआ है ।खंड शिक्षा अधिकारी  श्री उदय चंद राय ने बताया कि  चयन में छात्र-छात्राएं दोनों शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को कक्षा नौ से बारह तक पढ़ाई करने के लिए प्रतिवर्ष बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। जनपद नोडल बिपिन कुमार शुक्ला और मनीकांत चौबे ने सभी चयनित बच्चों और विद्यालय के समस्त स्टॉफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: सेनानी बाल्मिकी सिंह का निधन दी गई श्रद्धाजंलि                    
Next: सफाईकर्मी का ग्राम पंचायत सचिवालय में सोने का वीडियो वायरल,

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.