Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

रेवतीपुर में भीषण सड़क हादसा दो कारें और बाइक भिड़ीं, 6 गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 28-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250528-WA0010.jpg


रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेढगावां गाँव के समीप ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो कारों और एक बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने खून से लथपथ घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेवतीपुर पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ उनका इलाज जारी है। घायलों में अनिकेत सिंह यादव (20 वर्ष, गौरा, सुहवल थाना), राजेश चौधरी (32 वर्ष, रामपुर, रेवतीपुर थाना), विनोद चौधरी (36 वर्ष, सायर), निर्मला देवी (35 वर्ष, सायर), ललिता देवी (50 वर्ष, सायर) और नगीना चौधरी (35 वर्ष, सायर, गहमर थाना) शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है, जिससे उनके घरों में कोहराम मच गया और परिजन आनन-फानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, एक चार पहिया कार गाजीपुर की तरफ से आ रही थी, जबकि दूसरी कार गाजीपुर जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान डेढगावां चट्टी के समीप अचानक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तीनों वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लाया गया है। अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: गन्ने की मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, खुशहाल जीवन में पसरा मातम
Next: ✨ 무려 99% 환급률과 최대 1000배 배율의 행운을 자랑하는 플링코 도박으로 눈부신 낙하을 언제 어디서나 즐겨보세요!

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.