Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गन्ने की मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, खुशहाल जीवन में पसरा मातम

ब्यूरो 28-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250528-WA0002.jpg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास में रहने वाली 27 वर्षीय महिला छोटी पत्नी धनजीव की बुधवार शाम गन्ने का रस निकालते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बडेसरा गांव के सामने गन्ने के ठेले पर काम करते समय उनका दुपट्टा इंजन मशीन में फंस गया, जिससे गला कसने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना उस वक्त हुई जब छोटी अपने पति धनजीव के साथ रोज की तरह गन्ने का रस बेच रही थीं। अचानक छोटी का दुपट्टा मशीन में फंस गया और वह इतनी तेजी से खिंचा कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला और गला कसने के कारण उनकी जान चली गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दंपति गन्ने का रस बेचकर अपना जीवन यापन करते थे। दुर्भाग्यवश, मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की गला दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। बताया जा रहा है कि छोटी और धनजीव मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन बिता रहे थे, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने उनके खुशहाल जीवन को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: हसनपुरा पंचायत भवन चोरी छह दिन बाद भी FIR नहीं, अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप
Next: रेवतीपुर में भीषण सड़क हादसा दो कारें और बाइक भिड़ीं, 6 गंभीर रूप से घायल

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.