Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

अभियान चला कर हटाया जाएगा अतिक्रमण

विशेष संवाददाता 18-07-2021
0414

जमानिया। हल्की बारिश हुई नहीं कि नगर पालिका क्षेत्र कि सड़को पर जलजमाव हो जाता है। जिसका मुख्य कारण है नालियों की साफ सफाई का अभाव एवं उस पर अतिक्रमण। इस पर नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जिससे राहगीर सहित आम लोग परेशान हो रहे है।

विकास खंड तिराहे के पास से कस्बा बजार तक नालियों पर अतिक्रमण हो गया है। जिससे नगर पालिका के सफाई कर्मी नालियों की साफ सफाई नहीं कर पाते और यही कारण है कि बारिश के समय सड़कों पर पानी बहने लगता है और धीरे धीरे पानी सड़कों से हटता है। इन नालों के ऊपर बकायदे‚ फल‚ पान‚ चाय‚ चुड़ी‚ फोटो फ्रेम‚ मिठाई आदि की दुकानें लगी हुई है। तो भला साफ सफाई हो तो कैसे ? इसके लिए भी नगर पालिका ही दोषी है। दर असल नगर पालिका द्वारा बिना सोचे समझे सड़क की पटरी पर दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया। जबकि सड़क के किनारे पटरी है ही नहीं। यही कारण है कि नाले के ऊपर गुमटी आदि रख कर लोग दुकान कर रहे है। इतना ही नहीं इन दुकानदारों को प्रति वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाता है लेकिन नगर पालिका पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के बजाय प्रति वर्ष नवीनीकरण कर रही है। कुछ तो ऐसे भी है जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है और नगर पालिका के हाकिमों की रहमो करम पर दुकान लगाये हुए है। जिससे दिन पर दिन स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है और जलजमाव से लोग परेशान हो रहे है। यही कारण है कि कस्बा बाजार बारिश के समय झील में तब्दील हाे जाता है। इस संबंध में ईओ अब्दुल सब्बुर ने बताया कि अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम
Next: वीकेंड लॉकडाउन का नहीं दिख रहा असर

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.