Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

धरना स्थल से गिरफ्तार कर उखाड़ा टेंट तंबू

विशेष संवाददाता 18-01-2022
khabarimg

गहमर। स्थानीय गांव के स्टेशन पर रेल ठहराव के लिए चल रहे आमरण अनशन के दौरान ग्रामीणों द्वारा सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकालने के बाद सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे चार अनशनकारियों को भारी संख्या में रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम सेवराई और सीओ जमानियां धरना स्थल से गिरफ्तार कर टेंट तंबू उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह कई गाड़ियों से ग्रामीण जिला मुख्यालय को कूच कर गए।

ज्ञात हो कि स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन पर कोरोना को आधार बनाकर यहां रुकने वाली कई जोड़ी ट्रेनों का ठहराव खत्म कर दिया गया,जिसके पुनः ठहराव को लेकर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति, रेल पुनः ठहराव समिति,व्यापार मंडल के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण विगत 15 दिनों से अनशन कर रहे थे। अपनी मांगों को पूरा ना होते देख पूर्व सैनिकों ने 3 दिन पूर्व से आमरण अनशन करना शुरू कर दिया था । सोमवार की शाम गांव के पकडीतर मैदान से ग्रामीणों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर रेल प्रशासन का विरोध किया गया । मशाल जुलूस निकालने की सूचना पर प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया। सोमवार की रात लगभग 11.30 रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशनरत आनंद मोहन सिंह, महेंद्र उपाध्याय, सुधीर सिंह एवं रोहित सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ जिला मुख्यालय ले गई साथ ही टेंट तंबू उखाड़ ले गयी। घटना की सूचना रातो रात पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे। मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ पुलिस कप्तान एवं जिलाधिकारी से वार्ता करने पहुंच गए । वही गिरफ्तार आंदोलनकारियों ने प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार करने तथा उनका मोबाइल और पैसा छीनने का आरोप भी लगाया है।

Post navigation

Previous: सही देखभाल से कोरोना को दें मात
Next: गहमर में फ्लैग मार्च निकाला

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.