Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • समस्या

अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गरीब बच्चों को नहीं मिल पा रहा स्कूली बैग।

ब्यूरो 02-12-2021
khabarimg

जमानियां। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, एडेड इंटर कॉलेज तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए आया हजारों स्कूल बैग हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी प्रांगण में फेंका हुआ मिला।

जिसके बाद हेतिमपुर गांव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर हड़कंप मचा हुआ है और उसे अधिकारी कर्मचारी जला हुआ बताने में जुटे है। ज्ञात हो कि 10 मई 2021 की दोपहर करीब 2:30 बीआरसी के गोदाम में आग लग गया था। जिसमें बच्चों को वितरण करने के लिए रखा सर्व शिक्षा अभियान का स्कूली बेग जला था। बगल में ही दमकल विभाग के कर्मचारी एवं वाहन होने के कारण आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। जिससे नुकसान कम हुआ था। विभाग द्वारा कागज़ों में बैग का वितरण कर चुका शिक्षा विभाग ने कोतवाली में आग की घटना में बैग जलने की सूचना दी और पूरा बेग परिसर के पास ही फेंक दिया। जहां हमारी टीम के पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि सैकड़ों बच्चे खोज कर अच्छा बेग ले जा चुके है। अब भी बड़ी संख्या में ठीक बैग मौजूद है। जो गरीब बच्चों के काम आ सकते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से गरीब बच्चों के लिए आया स्कूली बैग धूल फांक रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि परिसर में फेंका गया स्कूल बैग जला हुआ है और निष्प्रयोजन है। जिस कारण से फेंका गया है। जब उनसे फेंके गये कई बेग ठीक मिलने के बात कही गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। 

हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी प्रांगण में फेंका गरीब बच्चों के लिए आया स्कूली बेग।

Post navigation

Previous: परिजनों को भेजी जा रही है नोटिस
Next: शहर के कोतवाल एवं सुहवल थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.