अफजाल अंसारी को मिला, इंसाफ पसंद लोगों का मिला समर्थन।

गाजीपुर ज़मानियां नगर क़स्बा मोहल्ला पठान टोली निवासी नेहाल खान के आवास पर गाजीपुर से सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी का पुरजोर तरीके से अभिनंदन स्वागत किया गया। इस दौरान नेसार अहमद खान वारसी ने सांसद अफजाल अंसारी का स्वागत करते हुए खा की इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी का लोकप्रियता किसी से छुपी नही है। लोकसभा चुनाव मे तानाशाह सरकार से है। जो लोकतंत्र की धज्जिया उड़ा रही है। उन्होंने कहा की एक एक वोट से तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हर एक गरीब तबका, इंसाफ पसंद लोग खड़े हो चुके है। इस बार लोकसभा के चुनाव मे ज़मानियां के मतदाता सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। खान ने बताया की अफजाल अंसारी के लिए गांव गावं जाकर प्रसार प्रचार शुरू करेंगे। बीजेपी पर निशाना साधाते हुए कहा की इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है। और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया। और आगे कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। बीजेपी की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था। 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का बीजेपी ने वादा किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल, दूध, तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है। आम आदमी बेहाल है। बताया जा रहा है। की मुख्तार अंसारी के देहांत के बाद अफजाल अंसारी फिलहाल जनसंपर्क नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह 21 अप्रैल के बाद फिर अपना जनसंपर्क शुरू करेंगे। उक्त मौके पर सद्दाम खान, नेहाल खान के साथ हजारों लोग शामिल रहे